मनोरंजन

'बबीता जी' पर FIR दर्ज

Neha Dani
29 May 2021 7:32 AM GMT
बबीता जी पर FIR दर्ज
x
भाषा की सीमित जानकारी के कारण मुझे उस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी।'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। मुनमुन दत्ता पर वाल्मिकी समाज के अपमान का आरोप लगा है। उनके खिलाफ जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

मुश्किल में मुनमुन दत्ता
मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री के खिलाफ अत्याचार प्रतिबंध एक्ट (एट्रोसिटीज एक्ट) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी मुनमुन दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
क्या है पूरा मामला


दरअसल कुछ दिनों पहले मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो वायरल हो गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
अभिनेत्री ने मांगी माफी
मामला तूल पकड़ने के साथ ही मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी। उन्होंने एक नोट में लिखा था, 'यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। भाषा की सीमित जानकारी के कारण मुझे उस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी।'


Next Story