मनोरंजन

खेसारी लाल यादव पर FIR दर्ज

Triveni
11 Jun 2021 6:38 AM GMT
खेसारी लाल यादव पर FIR दर्ज
x
भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं। एक के बाद एक उनके खिलाफ लोग पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। ताजा मामला उनके एक गाने को लेकर विवाद का है। इस गाने को लेकर उनपर महिलाओं को लेकर अशलीलता फैलाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मुंबई में मामला दर्ज कराया गया है।

'चाची के बाची' गाने को लेकर बवाल
सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया है।खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एक अन्य मामले में हो चुकी है शिकायत दर्ज
वहीं एक अन्य मामले में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिग बॉस के घर में आए थे नजर
सोशल मीडिया पर खेसारी के गानों की धूम बता दें कि खेसारी लाल यादव को गाने ठीक बा ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी। फिलहला खेसारी का नया सॉन्ग डबल चोटी रिलीज हो चुका है। इस पर ताबड़तोड़ लाइक्स आ रहे है। डबल चोटी के लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे है। खेसारी के अलावा इसमें अंतरा सिंह प्रियंका ने भी आवाज दी है। खेसारी को तब ज्यादा लोगों ने जाना जब को बिग बॉस के घर में आए थे।


Next Story