
x
कहा कि फिल्म हिंदू देवताओं की छवियों को आपत्तिजनक डायलॉग्स, वेशभूषा के साथ विकृत कर हिंदू भावनाओं का अपमान करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।
लखनऊ (आईएएनएस): अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्माताओं और स्टार कास्ट के खिलाफ हजरतगंज पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। अपनी शिकायत में, चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म हिंदू देवताओं की छवियों को आपत्तिजनक डायलॉग्स, वेशभूषा के साथ विकृत कर हिंदू भावनाओं का अपमान करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माताओं में दूसरे धर्मो से संबंधित फिल्म बनाने का साहस ही नहीं है।
'आदिपुरुष' के निर्माता फिर से लिखेंगे डायलॉग्स
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है। निमार्ताओं ने घोषणा की कि वे दर्शकों के सम्मान में डायलॉग्स को फिर से लिखेंगे। एक बयान में कहा गया: फिल्म को एक यादगार बनाने के लिए टीम ने जनता और दर्शकों के इनपुट को महत्व देते हुए फिल्म के डॉयलॉग्स में बदलाव करने का फैसला किया है।
निर्माता डायलॉग्स पर फिर से विचार कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे फिर से लिखा जाए और जो अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में दिखाया जायेगा। यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन के बावजूद, टीम इस बात को ध्यान में रख रही है कि उनके दर्शकों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे।
फिल्म में विवादित डायलॉग्स में से एक डायलॉग लंका दहन के दौरान आता है। हनुमान जी रावण के बेटे इंद्रजीत से कहते है, कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की।
Tagsअखिल भारतीय हिंदू महासभाआदिपुरुषआदिपुरुष टीमडायलॉग्सलखनऊ पुलिसAll India Hindu MahasabhaAdipurushAdipurush TeamDialoguesLucknow Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





