मनोरंजन

सामने आई 'FIR' फेम विपुल रॉय की शादी की डेट

Ritisha Jaiswal
18 Dec 2021 1:01 PM GMT
सामने आई FIR फेम विपुल रॉय की शादी की डेट
x
टीवी एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy)को 'एफआईआर' के भोला पंडित के नाम से जाना जाता है

टीवी एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy)को 'एफआईआर' के भोला पंडित के नाम से जाना जाता है। विपुल टेलीविजन के जाने-माने चेहरा हैं। हालांकि अभी विपुल रॉय अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विपुल रॉय अपनी लेडीलव मेलिस एटिसी (Melic Atici) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट की मानें तो यह कपल 13 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएगा। कपल के घर पर शादी रश्में 10 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।

एक्टर की हो चुकी सगाई
गौरतलब है कि साल 2019 में विपुल रॉय और मेलिस की सगाई हो चुकी है। ये पिछले साल 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इनकी शादी पोस्टपोन हो गई थी, दोनों स्थिति के सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दोनों एक लंबे समय के बाद शादी के बंधन बंधने वाले हैं। रिपोर्ट की माने तो विपुल-मेलिस 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग में है कपल
एक्टर की शादी को लेकर 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मानें तो, 13 फरवरी 2022 को विपुल और मेलिस की शादी है। कपल की शादी की रस्में हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनीज 10 फरवरी से शुरू होंगी। रिपोर्ट में कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग बातें सामने आई हैं जिसके लिए दोनों तैयारी में लगे हुए है। इनका वेडिंग वेन्यू क्या है, इस बारें कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है कि विपुल, वेडिंग वेन्यू फाइनल रहे हैं और वह अपने निजी जीवन पर अनुचित ध्यान नहीं देना चाहते, क्योंकि उनकी मंगेतर दो साल बाद भारत वापस आ रही हैं और वह इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण, मेलिस का भारतीय वीज़ा नहीं बन पा रहा था, इसलिए उन्हें मजबूरन अमेरिका में रहना पड़ा था। हालांकि, महामारी के दौर में कमी आने की वजह से अब उनका वीजा लग गया है और वह कुछ हफ्तों में भारत आ जाएंगी।


Next Story