मनोरंजन

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ FIR, अब सामने आई ये बात

jantaserishta.com
2 March 2023 9:37 AM IST
शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ FIR, अब सामने आई ये बात
x
यूपी पुलिस के फेरे में फंस गई हैं.
लखनऊ (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के रहने वाले जसवंत शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शाह ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी की गौरी ब्रांड एंबेसडर हैं, वह कंपनी 86 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैट का कब्जा देने में विफल रही।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट किसी और को दे दिया गया।
गौरी के अलावा, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक, अनिल कुमार तुलसियानी और इसके निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ब्रांड एंबेसडर गौरी खान से प्रभावित होकर फ्लैट खरीदा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story