मनोरंजन

फिनाले स्थगित! मिस वर्ल्ड की 17 लोग कोरोना संक्रमित, अब भारत की मानसा वाराणसी भी हुई पॉजिटिव

Neha Dani
17 Dec 2021 5:35 AM GMT
फिनाले स्थगित! मिस वर्ल्ड की 17 लोग कोरोना संक्रमित, अब भारत की मानसा वाराणसी भी हुई पॉजिटिव
x
इसके अलावा उन्हें मिस रैम्प वॉक का खिताब भी मिला था।

कोरोना का खतरा एक बार फिर से दुनियाभर में मंडराने लगा है। कई देशों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब इसका प्रकोप मिस वर्ल्ड 2021 के आयोजन पर भी पड़ा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं कई कंटेस्टेंट और स्टाफ सदस्य का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनमें भारत की मानसा वाराणसी भी हैं। जिसके बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से इसकी जानकारी दी गई कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इवेंट को अस्थाई रूप से टाला गया है।

सुरक्षा को देखते हुए फैसला



मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको में आज सुबह 4.30 बजे होना था। आयोजनकर्ताओं की ओर से कहा गया है कि स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अस्थाई रूप से अभी इसे टाल दिया गया है। प्रतियोगिता को 90 दिनों के भीतर दोबारा प्यूर्टो रिको में रीशेड्यूल की जाएगी। यह फैसला मिस वर्ल्ड 2021 इवेंट में उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों और प्यूर्टो रिको स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद लिया गया है। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी लागू किए गए। सभी संक्रमित कंटेस्टेंट और स्टाफ सदस्य निगरानी में हैं।
दोबारा तारीख का होगा ऐलान
जारी किए गए बयान में यह बताया गया है कि कंटेस्टेंट और स्टाफ तभी अपने देश लौट सकते हैं जब उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से अनुमति मिलेगी। मिस वर्ल्ड लिमिटेड की सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा कि 'हम मिस वर्ल्ड के ताज के लिए अपने कंटेस्टेंट (जिन्हें हम जानते हैं और प्यार करते हैं) की वापसी के लिए बहुत उत्सुक हैं।'
मानसा कर रहीं भारत का प्रतिनिधित्व
70वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में मानसा वाराणसी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तेलंगाना की रहने वालीं मानसा को मिस इंडिया 2020 चुना गया था। इसके अलावा उन्हें मिस रैम्प वॉक का खिताब भी मिला था।
Next Story