मनोरंजन

फराह की काली जुबान के चलते फ्लॉप हुईं फिल्में

Mohammed Raziq
27 May 2024 12:36 PM IST
फराह की काली जुबान के चलते फ्लॉप हुईं फिल्में
x
मुंबई : द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। इस शनिवार (25 मई) को शो में वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर और प्रख्यात फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान पहुंचे। दोनों ने होस्ट कपिल शर्मा के साथ मस्ती-मजाक में अपने करिअर और निजी जिंदगी के किस्से सुनाए। इस दौरान कपिल ने उनसे पूछा कि आप आसानी से माफ कर देते हैं या बदला लेने में विश्वास रखते हैं।
इस पर अनिल ने बोला कि मैं अच्छा काम करके बदला लेता हूं। फराह ने कहा कि मैं बदला नहीं लेती लेकिन मैं नेगेटिव फीलिंग्स रखती हूं। मैं मन में बोलती हूं तेरी वाट लग जाए। मेरी जुबान काली है। किसी ने मेरे साथ अगर बहुत गलत किया हो तो मैं अपने मन में कहती हूं तेरी 2-3 फिल्में तो गईं।
फिर फराह हसंते हुए कहती हैं कि इसलिए जिनकी भी हाल के दिनों में फ्लॉप फिल्में आई हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उन्हें श्राप दिया था। इस पर अनिल चुटकी लेते हुए कहते हैं कि मेरी तो सब हिट हैं। तो फराह ने जवाब दिया, "पापाजी, मैं आपके लिए ऐसा कभी नहीं चाहूंगी। मैं आपसे प्यार करती हूं।"
Next Story