मनोरंजन
'फिल्मी रानी' योग के जरिए खुद को रखती हैं फिट, क्लिप शेयर कर समझाया आसन का असली मतलब
jantaserishta.com
9 May 2025 11:16 AM IST

x
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी हमेशा से ही अपनी एक्टिंग और दमदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि जिंदगी में जितना जरूरी काम है, उतना ही जरूरी अपने शरीर और मन की सेहत को भी बनाए रखना है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह योगासन करती नजर आ रही हैं।
रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर योग का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अनुलोम-विलोम, बद्धकोणासन, बाल आसन, नाड़ी शोधासन जैसे योगासन करती नजर आ रही हैं। वह सिर्फ शारीरिक रूप से फिट नहीं होना चाहतीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-संतुलन भी चाहती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा- "योग सिर्फ आत्म प्रेम और शांति के बारे में है।"
दरअसल, योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं है, यह एक तरीका है अपने भीतर झांकने का, अपने मन को शांत करने का। रानी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर योग और जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। एक समय था, जब वह काफी मोटी थीं। वजन कम करने के लिए उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया और योग और जिम में जमकर पसीना बहाया। आज उनका बेली फैट पूरी तरह गायब हो चुका है। वहीं उनके चेहरे की रंगत पहले से काफी बदल गई है। अब उनका चेहरा पहले से ज्यादा ग्लो करता है।
हाल ही में उन्होंने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुआ। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खुद को 'क्यूट गुंडी' का टैग दिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रानी चटर्जी एक्सरसाइज करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को मजेदार कैप्शन दिया और लिखा, ''उस लड़की से कभी मत उलझना, जिसने सब कुछ अपने दम पर बनाया है। दिखने में क्यूट हूं, लेकिन मैं बहुत बड़ी गुंडी हूं, इसलिए मुझसे कभी मत उलझना।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





