फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 ,आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

Harrison Masih
27 Nov 2023 10:44 AM GMT
फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 ,आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
x

मुंबई : चौथे फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। यह पुरस्कार ओटीटी सीरीज और वेब ओरिजिनल फिल्मों के बेहतरीन कलाकारों, निर्देशकों, कहानीकारों, संगीतकारों और तकनीशियनों को दिया जाता है। इस बार आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के लिए वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। उल्लेखनीय है कि आलिया के लिए यह साल बेहतरीन रहा है।

आलिया ने इससे पहले ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अपनी शानदार परफोरमेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड भी जीता था। उनके साथ कृति सेनन (मिमी फिल्म) को भी यह पुरस्कार मिला था। आलिया की जुलाई में आई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। आलिया प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी एंजॉय कर रही हैं। आलिया और उनके पति एक्टर रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ खूबसूरत लम्हे संजो रहे हैं।
रविवार (26 नवंबर) रात आयोजित हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स समारोह में पुरस्कार विजेता स्टार्स के साथ एजाज खान, प्रतीक गांधी, निमरत कौर, राधिका मदान, राजकुमार राव, भाग्यश्री, अवंतिका दसानी, दीया मिर्जा, जैकी श्रॉफ और करिश्मा तन्ना सहित कई हस्तियां नजर आईं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story