मनोरंजन

'फर्स्ट लेडी' से पहचानी जाने वाली देविका रानी और हिमांशु राय पर बनेगी फिल्म

suraj
26 May 2023 1:43 PM GMT
फर्स्ट लेडी से पहचानी जाने वाली देविका रानी और हिमांशु राय पर बनेगी फिल्म
x

मनोरंजन: हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अश्विनी अय्यर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। वह इंडियन सिनेमा की पहली महिला कही जाने वाली देविका रानी (Devika Rani) और हिमांशु राय (Himanshu Rai) पर फिल्म बनाएंगी।

अश्विनी अय्यर ने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें 'निल बटे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी मूवीज भी शामिल हैं। अब वह हिंदी सिनेमा में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस देविका रानी और एक्टर हिमांशु राय की जिंदगी पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।

कौन थे हिमांशु और देविका?

देविका रानी का भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपनी अदायगी के लिए मशहूर देविका को 'भारतीय सिनेमा की पहली महिला' कहा जाता था। वहीं, उनके पति हिमांशु राय एक उम्दा कलाकार होने के साथ-साथ एक बुद्धिमान बिजनेसमैन भी हुआ करते थे। दोनों ने साथ में इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं।

भारत का पहला फिल्म स्टूडियो कौन सा है?

देविका रानी और हिमांशु राय एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी आगे रहे। दोनों ने साल 1934 में 'बॉम्बे टॉकीज' शुरू किया था, जो भारत का पहला प्रोफेशनल फिल्म स्टूडियो था। उन्होंने अशोक कुमार, राज कपूर, मीना कुमारी, महमूद अली, मधुबाला और दिलीप कुमार जैसे सितारों को लॉन्च किया था। ये फिल्म स्टूडियो एक दशक तक सिनेमा पर राज करता रहा।

कौन हैं अश्विनी अय्यर?

43 साल की अश्विनी अय्यर ने सालों तक कई एड्स का निर्देशन किया था। उन्होंने बतौर डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 'निल बटे सन्नाटा' फिल्म से की थी। उनकी पहली ही फिल्म के डायरेक्शन को खूब वाहवाही मिली थी। तब से अब तक अश्विनी कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं

Next Story