मनोरंजन

डियॉर फॉल फैशन शो में जगमगाए फिल्मी सितारे, रेड कारपेट पर दिखा इनका जलवा

Rounak Dey
31 March 2023 8:24 AM GMT
डियॉर फॉल फैशन शो में जगमगाए फिल्मी सितारे, रेड कारपेट पर दिखा इनका जलवा
x
दोनों लेडी डीओर बैग लिए हुई थी। यह एक फैशन ब्रांड है। इसे कई सेलिब्रिटी पसंद भी करते हैं।
मुंबई में हुए क्रिश्चियन डीओर 2023 फैशन शो में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। शो के दौरान अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सोनम कपूर, अनन्या पांडे भी नज़र आएं। वहीं, शो में ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट को भी स्पॉट किया गया। यह फैशन शो मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास ऑर्गेनाइज किया गया था।
शो में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सोनम कपूर, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन जैसे सितारों ने भाग लिया। अनुष्का शर्मा ने येलो कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं, उन्होंने डीओर मिनी बैग ले रखा था। विराट ने इस अवसर पर खाकी सूट पहन रखा था। कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।
सोनम कपूर ने पिंक कलर का ड्रेस पहन रखा था, जिसमें वे काफी रोयल नज़र आ रहीं थीं। अनन्या पांडे ने पिंक आउटफिट पहन रखा था। वह काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। वहीं, ईशा अंबानी के अलावा राधिका मर्चेंट को भी देखा गया। दोनों लेडी डीओर बैग लिए हुई थी। यह एक फैशन ब्रांड है। इसे कई सेलिब्रिटी पसंद भी करते हैं।
Next Story