मनोरंजन

फिल्म मया के पाती : प्यार और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का खूबसूरत संगम

Uma Verma
10 March 2025 8:45 AM IST
फिल्म मया के पाती : प्यार और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का खूबसूरत संगम
x


सीजी रायपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक और दिल छूने वाली फिल्म "मया के पाती" 21 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के विभिन्न खूबसूरत लोकेशंस में फिल्माई गई है, जो दर्शकों को एक नई और रोमांटिक अनुभव प्रदान करेगी। फिल्म को छत्तीसगढ़ के मल्टीप्लेक्स और लगभग 35 सिंगल स्क्रीन पर रिलीज़ किया जाएगा।

फिल्म में प्यार को एक अलग ही अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को गहरे भावनाओं से जुड़ने का अवसर देगा। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रायपुर प्रेस क्लब में फिल्म के डायरेक्टर जे नूतन पंकज, हीरो भूपेश लिलहार, काजल सोनबर, और श्रुति सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ट्रेलर में खूबसूरत संवाद, रोमांस, और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण दिखाई दिया, जो यह साबित करता है कि फिल्म पारिवारिक दर्शकों के लिए उपयुक्त है और एक मनोरंजक अनुभव पेश करेगी।

फिल्म के डायरेक्टर, जे नूतन पंकज ने इस मौके पर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया, जिसमें उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं, बल्कि प्यार किसी के जीवन में खुशियाँ लाने का भी नाम है, भले ही आप उससे दूर क्यों न हों। फिल्म में कुल सात गाने हैं, जो दिल को छूने वाले हैं और फिल्म के दर्शकों को एक खूबसूरत संगीत अनुभव भी देंगे।

फिल्म के कलाकार इस फिल्म की सफलता को लेकर आशान्वित हैं, और यह उम्मीद जताते हैं कि दर्शक इस फिल्म से जुड़ेंगे और इसे भरपूर प्यार देंगे।फिल्म मया के पाती": प्यार और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का खूबसूरत संगम


Next Story