मनोरंजन

फिल्म लाल सिंह चड्ढा, बनाया ये रिकॉर्ड?

jantaserishta.com
24 Aug 2022 10:11 AM IST
फिल्म लाल सिंह चड्ढा, बनाया ये रिकॉर्ड?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है. मूवी 13 दिन में सिमटती दिख रही है. देश में जिस तरह आमिर खान की फिल्म का हश्र हुआ है उसे देख कोई नहीं सोच सकता कि ये मूवी कहीं पर रिकॉर्ड भी बना सकती है. लेकिन ऐसा हुआ है.

क्यों चौंक गए ना? पर ये सच है. आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है. इतना ही नहीं इस साल की हिट मूवीज में शुमार रहीं गंगूबाई काठियावाणी, भूल भुलैया 2 और द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की फिल्म चाहे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर न चली हो मगर इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. लाल सिंह चड्ढा इंटरनेशनल मार्केट में 2022 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है.
लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज के एक हफ्ते में दूसरे देशों में 59 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन के साथ लाल सिंह चड्ढा ने इंटरनेशनल मार्केट में गंगूबाई काठियावाणी ($7.47 मिलियन), भूल भुलैया 2 ($5.88 मिलियन), द कश्मीर फाइल्स ($5.7 मिलियन) से ज्यादा कमाई कर ली है. इन तीनों ही फिल्में ने इंडिया में शानदार कमाई की और हिट रहीं. तेलुगू हिट मूवी आरआरआर ने इंटरनेशनल मार्केट में $20 मिलियन का कलेक्शन किया था.
दूसरी तरफ, लाल सिंह चड्ढा ने भारत में 13 दिनों में 57 करोड़ कमा लिए हैं. आमिर की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 126 करोड़ हो गया है. फिल्म का बजट 180 करोड़ बताया जा रहा है. धीरे धीरे ही सही लाल सिंह चड्ढा अपना बजट निकाल सकती है. फिल्म के अभी चीन में भी रिलीज होने की उम्मीद है. आमिर खान की चीन में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आमिर की मूवी वहां पर अच्छा परफॉर्म करती है. खबरें हैं आमिर 2 महीने के यूएस वेकेशन पर जाने वाले हैं. वहां एक्टर लाल सिंह चड्ढा की इंटरनेशनल सेक्टर में रिलीज की प्लानिंग करेंगे. अब देखना होगा आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लाइफलाइम कलेक्शन कहां जाकर रुकता है.
फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर की जोड़ी बनी है. दोनों इससे पहले भी साथ काम करते दिखे हैं. आमिर और करीना कपूर के काम को सराहा गया है. लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी से आमिर ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी. मगर अफसोस आमिर चल नहीं पाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story