मनोरंजन

फिल्म इश्क को आज 24 साल पूरे हुए, काजोल ने शेयर किया खास वीडियो

Neha Dani
28 Nov 2021 9:40 AM GMT
फिल्म इश्क को आज 24 साल पूरे हुए, काजोल ने शेयर किया खास वीडियो
x
फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैक ने लीड रोल प्ले किया है।

अजय देवगन, आमिर खान, काजोल औऱ जूही चावला स्टाटर फिल्म इश्क की रिलीज को रविवार को 24 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए अभिनेत्री काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म के सॉन्ग आखियां तू मिलाले राज का एक वीडियो शेयर किया है।

फिल्म के 24 साल पूरे होने की खुशी में इंस्टाग्राम पर शेयर कर उनहोंने लिखा, प्यार, जंग औऱ 90 के दशक की फिल्मों में सब जायज है। कालोज के इस वीडियो को सोशल मीडिया खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस कमेट कर अपनी प्रतिक्रियाा दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपना 30 साल का सफर पूरा किया है। इस मौके पर उन्हें कई साथी कलाकारों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इंदर कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फि्ल्म इश्क एक ब्लॉकबास्टर फिल्म साबित हुई थी। वहीं फिल्म के सॉन्ग भी लोगों को खूब पसंद आए थे। इस फिल्म म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म से अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी। इस फिल्म के साथ ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 4 साल डेटिंग के बाद दोनों ने साल, 1999 में शादी रचा ली।


वहीं बात अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म आरआरआर में नजर आने हैं। इसके अलावा वो फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिहं और अमिताभ बच्चन नजर आने वाली हे। साथ ही अभिनेता मैदान, मेडे भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैक ने लीड रोल प्ले किया है।

Next Story