मनोरंजन

फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार, लगा रेप का आरोप

jantaserishta.com
7 March 2022 2:22 PM IST
फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार, लगा रेप का आरोप
x

नई द‍िल्ली: मलयालम फ‍िल्म 'Padavettu'के डायरेक्टर लीजू कृष्णा का कर‍ियर अभी शुरू ही होने वाला था कि उन्हें रेप के आरोप में जेल की हवा खाने भेज दिया गया. लीजू के ख‍िलाफ काकानाड स्थ‍ित इन्फोपार्क पुल‍िस स्टेशन में एक मह‍िला ने रेप का केस दर्ज किया है. इस गंभीर आरोप के बाद पुल‍िस ने लीजू को कस्टडी में ले लिया है. लीजू की ग‍िरफ्तारी के कारण उनकी फिल्म भी रुक गई है.

लीजू को रव‍िवार को कन्नूर स्थ‍ित मट्टन्नूर नामक जगह से गिरफ्तार किया गया. ये उनकी फिल्म का लोकेशन है. लीजू पर आरोप लगाने वाली मह‍िला का कहना है कि डायरेक्टर ने दिसंबर 2020 से जून 2021 तक कई जगहों में उनका शोषण किया है.
दोनों की मुलाकात सोशल मीड‍िया के जर‍िए हुई थी. लीजू मह‍िला के साथ रहने लगे थे. उन्होंने शादी का झांसा देकर मह‍िला का रेप किया था. लेक‍िन बाद में लीजू अपनी बात से मुकर गए. लीजू कृष्णा की इस हरकत पर मह‍िला ने आख‍िरकार कदम उठाया और उनके ख‍िलाफ केस दर्ज कर दी.
फिलहाल इस मामले में लीजू कृष्णा ने कोई सफाई नहीं दी है. कृष्णा अभी फिल्म इंडस्ट्री में नए हैं. उनकी डायरेक्टोर‍ियल डेब्यू अभी बन ही रही थी कि वे इतने गंभीर आरोप में फंस गए. उनकी फिल्म 'Padavettu' इस साल रिलीज होने वाली है. इसमें मलयालम एक्टर्स मंजू वॉर‍ियर और न‍िव‍िन पॉली हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story