फिल्म गदर टू की शूटिंग के दौरान जमकर हंगामा, पुलिस तक पहुंची शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की फिल्म गदर- एक प्रेम कथा (Gadar Ek Prem Katha) सुपर हिट रही और इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में हुई थी. वहीं अब फिल्म के पार्ट-टू की शूटिंग भी लखनऊ में हो रही है. लेकिन बुधवार को फिल्म में काम कर रहे जूनियर आर्टिस्ट ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की गई. लामार्टिनियर बॉयज कॉलेज के सेट पर जूनियर आर्टिस्ट ने फिल्म डायरेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें काम करने का पैसा नहीं दिया जा रहा है. इस फिल्म की शूटिंग अनिल शर्मा के निर्देशन में हो रही है और जूनियर आर्टिस्ट ने उन पर मेहनताना नहीं देने के आरोप लगाए हैं. जूनियर आर्टिस्ट कहा है कि शूटिंग के सेट पर सुबह से ही कलाकारों को खाना या पानी नहीं मिला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





