बड़ी कार्रवाई: फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB का छापा

मुंबई में ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बड़ी कार्रवाई कर रही है. NCB की टीम फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर तलाशी अभियान चला रही है. सूत्रों के मुताबिक मुंबई के पॉश इलाके में तलाशी अभियान की जा रही है.
बता दें कि 7-8 नवंबर की रात से ही एनसीबी कई ड्रग्स पैडलर्स के घर में छापेमारी कर रही थी. इस मामले में अब तक 5 ड्रग पैडलर्स को NCB ने हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक प्रोड्यूसर का नाम ड्रग्स मामले में पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान सामने आया है. शनिवार शाम एनसीबी ने नवी मुंबई और मुंबई के अलग अलग इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से एजेंसी ने कमर्शियल क्वांटिटी में मैरिजुआना और MD बरामद किया. छापेमारी में चार लोगों को भी एनसीबी ने पकड़ा जिनसे पूछताछ चल रही है.
पिछले हफ्ते एनसीबी ने साउथ अफ्रीकन मूल के अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था. अगिसिलाओस, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई हैं.
इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कर्मचारी क्षितिज प्रसाद को भी इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका है. दोनों पर मुंबई में कोकेन सप्लाई करने वाले नाइजिरियन शख्स के साथ संपर्क होने के आरोप हैं. दोनों के बारे में नाइजिरियन मूल के ओमेगा गॉडविन ने एनसीबी को पूछताछ के दौरान बताया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





