मनोरंजन

हंसी के बीच डर, 'TMKOC' में आया हॉरर एंगल, सोशल मीडिया पर मचा शोर

Saba Naaz
24 Jun 2025 6:19 PM IST
हंसी के बीच डर, TMKOC में आया हॉरर एंगल, सोशल मीडिया पर मचा शोर
x
Entertainment मनोरंजन : कॉमिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगभग 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों इस सीरियल में एक नया ट्रैक चल रहा है, जहां पर गोकुल धाम सोसायटी के लोग साथ मिलकर एक खास जगह पर छुट्टियां मनाने गए हैं।
मगर गोकुल धाम के टीचर आत्मराम भिड़े को लगता है कि इस जगह पर भूत-प्रेत का साया है। हाल ही में एक भूतनी की झलक भी शो के नए प्रोमो में देखने को मिली है। इस ट्रैक और प्रोमाे को लेकर शो के फैंस और यूजर्स का क्या कहना है, जानिए।हाल ही में जब एक भूतनी की झलक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोमो में देखने को मिली तो एक यूजर्स ने लिखा, ‘ये हॉरर एपिसोड तो बोरिंग है।
’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘यह शो अब बड़ों के लिए नहीं बच्चों के लिए रह गया है, कभी भी कुछ भी दिखाते हैं।’ एक तरफ कुछ यूजर्स शो के हॉरर एपिसोड को पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को मजा भी आ रहा है। एक यूजर्स लिखता है, ‘अच्छा है, गोकुल धाम के पुरुषों को पार्टी करने का मौका मिला।’
Next Story