मनोरंजन

लैवेंडर ड्रेस में सिंड्रेला की तरह खूबसूरत लगीं फातिमा सना शेख, देखें Gorgeous Look

Rounak Dey
5 May 2022 12:21 PM IST
लैवेंडर ड्रेस में सिंड्रेला की तरह खूबसूरत लगीं फातिमा सना शेख, देखें Gorgeous Look
x
अपने फैन्स को हैरान कर दिया और कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज़ दिए।

फातिमा सना शेख अपने अमेज़िंग स्टाइल सेंस के चलते अक्सर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपनी फिल्म 'थार' की रिलीज का इंतजार कर रही फातिमा ने हाल ही में अपने पर्पल समर लुक से अपने फैन्स को हैरान कर दिया और कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज़ दिए।



फातिमा सना शेख इस खूबसूरत पेस्टल पर्पल ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद हॉट पोज़ देती दिखाई दीं।


एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया - गैटिंग रेडी एंड ऑल।
फातिमा सना शेख की इन तस्वीरों पर अभिनेता साकिब सलीम ने कमेंट किया "डर्टी मार्टिनी" जबकि रिया चक्रवर्ती ने फायर इमोजीस शेयर किए।
फातिमा ने अपने लुक को क्लियर स्ट्रैप स्क्वायर टो स्टिलेट्टो के साथ पेयर किया।


सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख की ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं, जिनमें वो एक बॉस लेडी की तरह पोज़ देती नजर आ रहीं हैं।
आपको बता दें कि फातिमा सना शेख आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और वो आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं।

Next Story