मनोरंजन

फातिमा बनीं मधुमक्खी की 'सौतेली बहन', फोटो शेयर कर खोला राज

jantaserishta.com
18 Jun 2025 2:33 PM IST
फातिमा बनीं मधुमक्खी की सौतेली बहन, फोटो शेयर कर खोला राज
x
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने खुद को मधुमक्खी की सौतेली बहन बताया। दरअसल, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में फातिमा ने लिखा, ''मधुमक्खी की सौतेली बहन हूं मैं।''
तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है, वहीं वह ट्रेंडी इयररिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप किए और हाथों में चश्मा लिए खास अंदाज में पोज देती नजर आईं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ कई पोज दिए।
फैंस को अभिनेत्री का खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है, जिसमें वह कमेंट सेक्शन पर हार्ट, फायर जैसे इमोजी शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
उन्होंने आईएएनएस से निर्देशक अनुराग बासु के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया, "जब आप उनके काम के तरीके के सामने खुद को पूरी तरह छोड़ देते हो, तो आप खुद को बेफिक्र महसूस करते हो। आप ज्यादा सोचते नहीं, बल्कि अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करते हो। यही मैंने महसूस किया। मुझे 'लूडो' करते वक्त समझ आया कि क्या करना है। उस वक्त मैं एक्टर के तौर पर असुरक्षित महसूस कर रही थी, लेकिन सेट पर पहुंचकर सब बदल गया।"
अनुराग ने मुझसे कहा, "अपने आप पर शक करना बंद करो। जो तुम कर रही हो, वह सही है।" उन्होंने आगे कहा, "जब ऐसी बात अनुराग बसु जैसे बड़े निर्देशक की ओर से आती है, तो यह बड़ी होती है। उन्हें शायद पता नहीं कि उनके शब्दों का कितना असर होता है। मेरे जैसे नए एक्टर के लिए ये बात मेरे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल गई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story