बाप रे बाप! एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कपड़ों पर लुटाया पैसा, पहनी इतने करोड़ की ड्रेस, वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आए दिन अपनी खूबसूरती और लैविश लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उर्वशी के नाम भले ही बॉलीवुड की बड़ी फिल्मे ना हो लेकिन उन्होंने अपने फैशन स्टेटमेंट के जरिए बड़ा नाम कमाया है. उर्वशी फैशन वर्ल्ड का देश विदेश में बड़ा मशहूर नाम बन चुकी हैं.
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का पहला इंटरनेशनल गाना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. रिलीज के बाद से ही उनका गाना 'वर्साचे बेबी' (VERSACE BABY) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. एक्ट्रेस इस गाने में इजिप्टसिआन सुपरस्टार मोहम्मद रमदान के साथ नजर आ रही हैं. इस गाने में उर्वशी की अदाएं तो लोगों को भा रही हैं, लेकिन उनके लुक से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. इस गाने में उर्वशी जिन खूबसूरत बॉडीकॉन ड्रेसेस में नजर आ रही हैं, उसकी कीमत है 15 करोड़ रुपये! जी हां, उर्वशी से जुड़े सूत्रों की मानें तो उनकी ये ड्रेस इतनी ही महंगी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





