मनोरंजन

अर्जुन को पिता बोनी कपूर ने बताया परिवार का सबसे मजबूत सदस्य

Mohammed Raziq
7 April 2024 1:36 PM IST
अर्जुन को पिता बोनी कपूर ने बताया परिवार का सबसे मजबूत सदस्य
x
मुंबई : अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 12 साल हो चुके हैं। अर्जुन की फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है, लेकिन उनके खाते में अब तक कोई बहुत बड़ी हिट फिल्म नहीं है। कह सकते हैं कि अब तक उनका एक्टिंग करिअर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। अब उनके पिता मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर ने उनके करिअर पर बात की है। दरअसल बोनी इन दिनों उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मैदान’ के प्रमोशन में बिजी हैं।
अजय देवगन के अभिनय से सजी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा कि अर्जुन ने फिल्म प्रोजेक्ट्स चुनने में कुछ गलतियां की, जिसकी उसने पहचान कर ली है। अर्जुन ने कुछ गलत फैसले लिए हैं पर, सही समय आएगा। अर्जुन कॉन्फिडेंट हैं और सब्र के साथ सही मौके का इंतजार कर रहे हैं।
असफलताओं का सामना करने के बाद भी अर्जुन ने शांति बरकरार रखी और यही बात उस पॉजिटिविटी को दिखाती है, जो उसके अंदर है। वह हमारे परिवार का सबसे मजबूत सदस्य है क्योंकि वो पर्सनल लाइफ से लेकर करिअर तक, बहुत सी उथल-पुथल से गुजरा है।
Next Story