मनोरंजन

काजल राघवानी और निरहुआ का रोमांस देखकर फैंस हुए बेकाबू... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
15 Dec 2020 4:16 PM IST
काजल राघवानी और निरहुआ का रोमांस देखकर फैंस हुए बेकाबू...  देखें VIDEO
x
भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। इन हिट गानों और फिल्मों की बदौलत आज वे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा निरहुआ गाते भी हैं तो चलिए हम उनका ऐसा ही लोकप्रिय गाना सुनाते हैं जिसमें उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी हैं साल 2015 में रिलीज हुई निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का गाना 'हम हइन पिया जी के' सुपरहिट रहा था। गाने को रियल लोकेशन पर शूट किया गया था। जहां निरहुआ और काजल खेत में डांस करते दिख रहे हैं। गाने में दोनों का अंदाज देखने लायक है।

गाने में काजल ने पीले और लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है जबकि निरहुआ ने मैचिंग लाल रंग की शर्ट के साथ ग्रे कलर की पैंट पहनी है। गाने को निरहुआ और कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इसे राजेश-रजनीश ने संगीतबद्ध किया है जबकि प्यारे लाल यादव ने गीत को लिखा है। गाने को अभी तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा हैनिरहुआ की बात करें तो वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से की। हालांकि इसमें वे सहायक किरदार में थे। आज की तारीख में निरहुआ भोजपुरी के सफल अभिनेताओं में हैं। साल 2015 में उन्होंने एक के बाद एक कुल पांच सफल भोजपुरी फिल्में दी थीं।

काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। उनकी खूबसूरती के चर्चे हिंदी सिनेमा में भी हैं। काजल राघवानी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। काजल को गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से काजल लोकप्रिय हो गई थीं। बिहार की रहने वालीं काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म 'रिहाई' से डेब्यू किया था।



Next Story