मनोरंजन

जोया अख्तर के घर डिनर करने पहुंचे फरहान और शिबानी, नई दुल्हनिया की अदाओं पर लट्टू हुए फैंस

Neha Dani
24 Feb 2022 5:19 AM GMT
जोया अख्तर के घर डिनर करने पहुंचे फरहान और शिबानी, नई दुल्हनिया की अदाओं पर लट्टू हुए फैंस
x
फरहान अख्तर और अधुना ने साल 2001 में शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया है।

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने बीती 19 फरवरी को शादी कर ली है। इस शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 21 फरवरी को ये कपल पति-पत्नी के तौर पर पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्हें मिठाई बांटी थी। अब फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर को लेकर अपने फैमिली मेंबर रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अपनी बहन जोया अख्तर के घर पर डिनर करने पहुंचे थे। इस दौरान की सभी की तस्वीरें सामने आई हैं।

फरहान और शिबानी ने खींचा ध्यान
जोया अख्तर के डिनर पार्टी इस दौरान शिबानी दांडेकर ने जहां पर्पल कलर का गाउन पहना हुआ था। वहीं, फरहान अख्तर ब्लैक कलर की शर्ट और पैंट पहन रखी थी।
जावेद और शबाना भी आए नजर


जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी के साथ नजर आए। इस दौरान जावेद अख्तर ने ब्लैक कुर्ता पर ब्लू जैकेट पहन रखा था। वहीं, शबाना आजमी ने व्हाइट प्रिटेंड सूट पहना था।
शिबानी की बहन भी दिखीं
शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर भी नजर आईं।
रिया चक्रवर्ती ने लूटी महफिल
शिबानी दांडेकर की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती ने भी महफिल की रौनक बढ़ाई।
फरहान के दोस्त रितेश पत्नी संग पहुंचे
फरहान अख्तर के खास दोस्तों में से एक रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ नजर आए।
कपल की खुशियों में शरीक हुए दोस्त
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अन्य कई दोस्त उनकी खुशियों में शामिल हुए थे।
फरहान और शिबानी की दोस्ती
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात 2015 में शो 'आई कैन डू दैट' के दौरान हुई थी। फरहान अख्तर उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी दांडेकर भी उसी शो का हिस्सा थीं।
फरहान की दूसरी शादी
फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। वह शिबानी दांडेकर से पहले जानी मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना के साथ शादी कर चुके हैं। फरहान अख्तर और अधुना ने साल 2001 में शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया है।


Next Story