मनोरंजन

पापा की तरह ही रॉकस्टार हैं फरहान अख्तर की बेटी शाक्या, सौतेली मां शिबानी दांडेकर से कहीं नहीं कम

Neha Dani
8 Aug 2022 8:09 AM GMT
पापा की तरह ही रॉकस्टार हैं फरहान अख्तर की बेटी शाक्या, सौतेली मां शिबानी दांडेकर से कहीं नहीं कम
x
लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी नहीं कहा।

शाक्य के 22वें बर्थडे पर पापा फरहान ने ही नहीं बल्कि शिबानी दांडेकर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- हैपी बर्थडे डार्लिंग शा, तुम स्टनिंग, इंटेलिजेंट और पावरफुल हो। तुम पूरी दुनिया और इससे भी कहीं ज्यादा डिजर्व करती हो।' शिबानी ने शक्या की जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।

शक्या खुद को डिजिटल क्रिएटर बताती हैं
22 साल की शक्या और 41 साल की शिबानी दांडेकर के सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें तो दोनों एक-दूसरे को हर तस्वीर में टक्कर देती नजर आती हैं। शक्या खुद को डिजिटल क्रिएटर बताती हैं। आइए जानते हैं यहां अधुना और फरहान की इस ग्लैमरस बेटी के बारे में सब कुछ।
उम्र में केवल 19 साल का अंतर
शक्या का जन्म 7 अगस्त 2022 को हुआ था। शक्या एक डिजिटल क्रिएटर, सिलेब्रिटी डाउटर, मीडिया फेस और सोशल मीडिया स्टार हैं। वहीं 27 अगस्त 1980 में पुणे में जन्मीं शिबानी दांडेकर अमेरिका में एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह भारत लौटीं और एकंरिंग से अलग मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के कोशिश की। म्यूजिक में दिलचस्पी के चलते शिबानी ने गायक के रूप में भी अपने करियर की शुरुआत की।
अमेरिका में कई नैशलन टीवी शोज होस्ट कर चुकी हैं शिबानी
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस से भी अधिक ग्लैमरस दिखने वाली शाक्य खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। प्रफेशन के तौर पर वह खुद को डिजिटल क्रिएटर बताती हैं।
शिबानी ने की थी बेटी की जमकर तारीफ
हाल ही में शिबानी ने शाक्य की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बेटी की जमकर तारीफ भी की थी। इससे साफ है कि दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग और लाजवाब ट्यूनिंग है।
सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल
शाक्य अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर बातें करना पसंद नहीं करतीं, न तो मीडिया में और न ही सोशल मीडिया पर। काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया है, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी नहीं कहा।

Next Story