
x
Mumbai मुंबई। मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म '120 बहादुर' का ट्रेलर गुरुवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया। रजनीश 'राजी' घई द्वारा निर्देशित फिल्म '120 बहादुर' 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपने प्राण वतन पर न्योछावर करने वाले 120 बहादुर सैनिकों को समर्पित है। फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं और अभिनेत्री राशि खन्ना उनके अपोजिट नजर आएंगी।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर का वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, "एक सच्ची कहानी पर आधारित, जिसने हमारे देश का इतिहास बदल दिया। फिल्म '120 बहादुर' का ट्रेलर। 2 मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में होती है, जिसमें वह भारत और चीन के रिश्ते के बारे में बताते हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि चीन चुपके से कुछ भारतीय सैनिकों को मार देता है। फिर, फरहान अख्तर शैतान सिंह के किरदार में नजर आते हैं और वे सैनिकों से कहते हैं, "तुम सब किसान के बेटे हो, जमीन के लिए लड़ना तुम सब के खून में है।"
इसके बाद ट्रेलर में शैतान सिंह के घर का सीन दिखाया जाता है, जिसमें वे अपनी पत्नी (राशि खन्ना) और बाकी लोगों के साथ दिखते हैं। ट्रेलर में बाकी सैनिकों की कहानी भी दिखाई गई है और आखिर में बर्फ के मैदान में चीनी सैनिकों के साथ भारत का युद्ध दिखाया गया है। फिल्म में फरहान अख्तर और राशि खन्ना के अलावा, अंकित सिवाच, विवान भतेना, और अजिंक्या देओ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म '120 बहादुर' का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Tagsफरहान अख्तर120 बहादुरफिल्म ट्रेलररजनीश घईराशि खन्नाभारत-चीन युद्धसैनिकों की वीर गाथाअमिताभ बच्चनएक्सेल एंटरटेनमेंटसिनेमाघर रिलीज21 नवंबरभारतीय इतिहासराष्ट्रीय वीरताशैतान सिंहवॉर फिल्मजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





