मनोरंजन
March में Shibani Dandekar को दुल्हन बनाकर घर लाएंगे Farhan Akhtar, जानिए वेडिंग वेन्यू से लेकर आउटफिट तक सब
Rounak Dey
4 Jan 2022 12:34 PM IST

x
कपल पिछले 3 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। मालूम हो कि शिबानी दांडेकर ने फरहान के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है।
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे कूल कपल माना जाता है। दोनों खुलकर अपने इश्क का इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की फैन फॉलोइंग कमाल की है। पिछले काफी वक्त से दोनों के फैंस चाल रहे हैं कि ये कपल शादी के बंधन में बंध जाए, लेकिन अब जल्द ही ये दोनों 7 फेरे लेकर एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।
मार्च में शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान-शिबानी
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'फरहान और शिबानी ने मार्च 2022 में मुंबई में एक आलीशान शादी प्लान की थी। हालांकि अब ये कपल इस शादी को काफी छोटे स्तर पर और करीबियों के साथ आयोजित करेगा क्योंकि कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा मुंबई में ढेरों सेलेब्रिटीज हैं जिन्हें हाल ही में कोविड पॉजिटिव पाया गया है।'
करीबी दोस्त और परिवार के लोग रहेंगे मौजूद
रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया कि अब इस शादी में फरहान और शिबानी के परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे हैं और कोविड के चलते शादी को पहले ही काफी डिले किया जा चुका है। अब दोनों इस शादी को और नहीं टालना चाहते
क्या होगा शादी का वेन्यू और वेडिंग आउटफिट?
जानकारी के मुताबिक कपल ने एक 5 स्टार होटल को अपने वेडिंग वेन्यू के तौर पर बुक किया है और तकरीबन सारी चीजें फाइनल की जा चुकी हैं। विकी कौशल और कटरीना कैफ की तरफ फरहान और शिबानी ने भी शादी में सब्यसाची आउटफिट पहनने का फैसला किया है। कपड़ों का कलर हल्का लेकिन आकर्षक होगा। कपल पिछले 3 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। मालूम हो कि शिबानी दांडेकर ने फरहान के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है।
Next Story





