मनोरंजन

शादी की खबरों के बीच बैचलर पार्टी करते नजर आए फरहान अख्तर, पहुंच गईं शिबानी दांडेकर!

Neha Dani
16 Feb 2022 3:42 AM GMT
शादी की खबरों के बीच बैचलर पार्टी करते नजर आए फरहान अख्तर, पहुंच गईं शिबानी दांडेकर!
x
वहीं जावेद अख्तर ने कहा था, हां, शादी हो रही है, वेडिंग प्लानर शादी की बाकी तैयारियां कर रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आजकल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों चार साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब शादी के बंधन में बधने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच फरहान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने बॉयज गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। जो उनके बैचलर्स पार्टी की बताई जा रही है।


फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इनमें रितेश सिधवानी और शकील लड़क भी शामिल हैं। बैकग्राउंड से ऐसा लग रहा कि सभी छत पर मौजूद हैं और पार्टी चल रही है क्योकि काफी सारी लाइट्स लगी हुई हैं। फरहान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,'लड़के वापस शहर में आ गए हैं। हैशटैग स्टेज डे नाइट फीवर।"
तस्वीर में फरहान अख्तर के एक दोस्त शिबानी दांडेकर और फरहान के फेसमास्क को हाथो में लिए दिख रहे हैं। यह वही मास्क है जो फरहान और शिबानी ने एक्टर के वेलेंटाइन डे पोस्ट में भी पहन रखा था। जिसका जिक्र करते हुए शिबानी दांडेकर ने फरहान की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट भी किया और लिखा, "अम्म तकनीकी रूप से मैं भी वहीं हूं।"


फरहान के इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनके बैचलर्स पार्टी की तस्वीरें है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी और पिता जावेद अख्तर ने अपने बेटे की शादी की खबर को कंफर्म किया था। एक्टर की मां ने कहा था कि फरहान और शिबानी ने उन्हें डिनर पर बुलाकर अपनी शादी के फैसले के बारे में बताया था। वहीं जावेद अख्तर ने कहा था, हां, शादी हो रही है, वेडिंग प्लानर शादी की बाकी तैयारियां कर रहे हैं।

Next Story