मनोरंजन
‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में जुटे फरदीन खान, फैंस से बोले- ‘जल्द होगी देव से मुलाकात’
jantaserishta.com
31 May 2025 3:40 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता फरदीन खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर उत्साहित अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह फैंस से अपने किरदार के साथ जल्द मुलाकात कराने की बात करते नजर आए।
इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरों को शेयर करते हुए फरदीन खान ने ‘हाउसफुल 5’ में अपने किरदार का जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा, “6 जून को सिनेमाघरों में देव से आपकी जल्द होगी मुलाकात।” फरदीन खान अपकमिंग ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे। इस साल हाउसफुल उनकी चौथी फिल्म है।
खान ने हाल ही में सिनेमा जगत में अपनी वापसी और शानदार किरदार के लिए फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का आभार जताया। फरदीन ने बताया था, "जब मैं वापस आने के बारे में सोचता हूं तो ऐसा लगता है कि मैं दूसरी बार आया हूं। अपने को-स्टार्स के साथ प्यार और सम्मान के साथ मिलने और फिर से काम करने के लिए आभारी और उत्साहित हूं।"
फरदीन ने बताया, "12 साल की अवधि के बाद वापसी करना कुछ ऐसा नहीं है, जिसकी आप योजना बनाएं। मैंने बस इसके लिए तैयारी की है। मुझे बस इतना पता था, यह वही है, जो मैं करना जानता हूं। मुझे सेट पर होने की याद आती है। मुझे कहानियां सुनाने का हिस्सा बनने की याद आती है। मुझे उन लोगों के बीच होने वाले जुड़ाव की याद आती है, जिनके साथ आप लंबे समय तक काम कर चुके हैं और उनके साथ आपका खास रिश्ता है।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए 'हाउसफुल 5' चौथी रिलीज होगी और यह सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी भी है। यह हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी होगी, जो सभी को खुशी और प्यार देने के लिए तैयार है। दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। मेरे लिए इसके जरिए वापसी एक जश्न की तरह है।"
फरदीन ने कहा, “मैं दर्शकों का और उन सभी का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, जिन्होंने सोचा कि मेरे पास कुछ दौर बाकी हैं, जिन्होंने मुझे इस तरह की प्रतिभा के साथ काम करने का मौका दिया और विशेष रूप से साजिद नाडियाडवाला का आभारी हूं।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





