मनोरंजन

Fardeen Khan भी हुए कोरोना पॉजिटिव

Rounak Dey
19 Jan 2022 3:04 PM IST
Fardeen Khan भी हुए कोरोना पॉजिटिव
x
इसके बाद उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूरीयां बना लीं और लंदन चले गए।

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वायरस के चलते एक ओर फिल्मों की शूटिंग को टाल दिया गया है, तो दूसरी ओर बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आ रही हैं। अब बुधवार को अभिनेता फरदीन खान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अपने कोरोनो पॉजिटिव होने की जानकारी अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

खुद को किया आइसोलेट


टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिनेता ने बताया कि उन्होंने सब से अलग और खुद को आइसोलेट कर लिया है। फरदीन खान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सौभाग्य से मेरे अंदर कोई भी लक्षण नहीं है। मैंने उन सभी को अपने संदेश भेजे हैं, जो इस वायरस से लड़कर ठीक हो रहे हैं। बाकी आराम करें।
अभिनेता ने आगे लिखा, जरा सा भी संदेह होने पर अपना कोविड टेस्ट करते रहें, क्योंकि ये वेरिएंट बच्चों को भी तेजी से संक्रमित कर रहा है और उन्हें बहुत सीमित मात्रा में दवा दी जा सकती है। आइसोलेशन मुबारक हो।
बता दें, फरदीन खान ने बॉलीवुड में साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अंगन' से डेब्यू किया था। उन्हें इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन ज्यादातर फिल्में फिल्म फ्लॉप रही। उन्होंने आखिरी बार पर्दे पर साल 2010 आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूरीयां बना लीं और लंदन चले गए।


Next Story