मनोरंजन

शोएब के घर पहुंचीं फराह ने रुहान को दिया यह कीमती तोहफा

SANTOSI TANDI
29 March 2024 8:51 AM GMT
शोएब के घर पहुंचीं फराह ने रुहान को दिया यह कीमती तोहफा
x
मुंबई : रमजान का महीना चल रहा है। ‘झलक दिखला जा 11’ फेम शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ परिवार के साथ हर दफा इफ्तारी सेलिब्रेट करते हैं। डांस शो के दौरान उसमें जज बनीं कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने शोएब की खूब तारीफ की थी। फराह हाल ही में शोएब की इफ्तारी में पहुंचीं। उन्होंने शोएब-दीपिका के लाडले बेटे रुहान को एक महंगा तोहफा भी दिया। दरअसल दीपिका और शोएब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
दोनों अक्सर यूट्यूब पर व्लॉग्स के जरिए फैंस को पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाते रहते हैं। शोएब ने गुरुवार (28 मार्च) को अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि घर पर इफ्तारी में फराह आ आईं। इसके लिए दीपिका ने बहुत अच्छा इंतजाम किया। दीपिका ने बिरयानी, चिकन, रबड़ी, शाही टुकड़ा, कुल्फी, दही बड़े, चिकन पॉकेट्स बनाया। फराह आईं और उन्होंने पूरे घरवालों से मुलाकात की, हंसी मजाक किया और फिर इफ्तारी की।
वह रुहान के लिए एक प्यारा तोहफा भी लाईं। उन्होंने रुहान को एक सोने का ब्रेसलेट दिया और उसे पहनाया भी। गौरतलब है कि फराह भी डांस शो के सेट पर कई दफा घर का खाना लाती थीं और साथी जज मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी, होस्ट और कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर करती थीं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक भी दिखाती थीं। जहां तक बात दीपिका और शोएब की है, तो उन्होंने साथ में ‘ससुराल सिमर का’ शो में काम किया था। कपल ने 2018 में निकाह कर लिया था। पिछले साल उनके घर रुहान का आगमन हुआ।
Next Story