मनोरंजन

Farah Khan ने शेयर की कोरोना पॉजिटिव होने से पहले की सेल्फी

Tara Tandi
5 Sept 2021 3:44 PM IST
Farah Khan ने शेयर की कोरोना पॉजिटिव होने से पहले की सेल्फी
x
फिल्म मेकर फराह खान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जल्द ही केबीसी के सेट पर आने वाली हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फिल्म मेकर फराह खान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जल्द ही केबीसी के सेट पर आने वाली हैं। शो का प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ दोनों ने जमकर मस्ती की। हालांकि अब फराह खान कोविड पॉजिटिव हो गईं हैं और उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया था।

फराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये फोटो कोविड टेस्ट से पहले ली गई थी। उन्होंने कैप्शन दिया 'आप जानते हैं कि यह एक बहुत अच्छा दिन है जब आपकी सेल्फी खुद लिजेड द्वारा क्लिक की गई हो.. @amitabhbachchan .. मेरी प्रिय @deepikapadukone इसके लिए धन्यवाद। #kbc का #teachersday विशेष एपिसोड .. (अगले शुक्रवार को प्रसारित होगा)
फराह ने आगे लिखा कि ये फोटो मेरा कोविड टेस्ट होने से पहले का है। और शुक्र है कि शूट के बाद टेस्ट कराने पर इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तस्वीर में, फराह और दीपिका अपने बेस्ट एथनिक लुक में नजर आईं।

फराह ने अपनी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुईं थीं। इसके बावजूद भी वह कोरोना पॉजिटिव हो गईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन कुछ दिनों में उनके करीब आए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
फराह खान ने अपने इंस्टा पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि ऐसा हुआ, मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था। मैंने दोनों डोज लगवा ली है, बावजूद इसके पता नहीं कैसे पॉजिटिव हो गई। मैंने मेरे संपर्क में आए लोगों को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया है कि वो अपना टेस्ट करवा लें। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, अगर मैं किसी को भूल गईं हूं ( मेरी बढ़ती उम्र और कम होती याद्दाश्त की वजह से) तो प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। उम्मीद करती हूं, जल्दी ठीक हो जाऊं।'


Next Story