मनोरंजन

फराह खान ने बढ़े हुए वजन पर ट्रोल करने वाले लोगों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Tara Tandi
30 Aug 2021 4:48 PM IST
फराह खान ने बढ़े हुए वजन पर ट्रोल करने वाले लोगों को दिया मुंहतोड़ जवाब
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर फराह खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं। जिसका नजारा हाल ही में वायरल हो रहे एक वाकये के जरिए देखने को मिल गया है। जिसमें बताया गया है कि किस तरह लोग उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करते हैं और हद तो तब हो जाती है जब लोग इसके बीच में उनके बच्चों को भी घसीट लाते हैं। फराह ने ऐसे कमेंट्स करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है

ऐसे लोगों को कर देती हैं ब्लॉक

दरअसल, फराह खान, अरबाज खान के शो चैट शो 'पिंच' में नजर आने वाली हैं। जहां पर सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोल्स और उनके भद्दे कमेंट्स का जवाब देते हैं। ये पूरा एपिसोड बुधवार को रिलीज होगा लेकिन हाल ही में इसका एक टीजर वायरल हो रहा है। जिसकी शुरुआत में ही फराह खान कहती दिख रही हैं कि जिसके भी हाथ में फोन होता है वो खुद को फिल्म क्रिटिक समझता है। उन्होंने फिल्म 'तीस मार खान' के दौरान हुए क्रिटीसिज्म को लेकर भी बात की। वो कहती हैं जो भी कमेंट्स में इसे लेकर आता था मैं उसे ब्लॉक कर देती थी।

ट्रोल्स को दिया जवाब

इसमें वो अपने तीन जुड़वा बच्चों एक ट्रोल का कमेंट पढ़ती हैं, जो कुछ इस तरह है- 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों?'.... इस ट्रोल को जवाब देते हुए फराह कहती हैं- 'सुन, तू तेरे बच्चों को संभाल, मैं मेरे बच्चों को संभाल लूंगी'। वहीं, इस दौरान उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस पर भी बात की। फराह ने कहा- 'आप बोलते हो नेपोटिज्म लेकिन देखनी तो आपको शाहरुख खान की बेटी की फोटो है। या करीना के बेटे की फोटो'।

Next Story