मनोरंजन

कोरोना संक्रमण से मुक्त हुई फराह खान

Rounak Dey
12 Sept 2021 1:20 PM IST
कोरोना संक्रमण से मुक्त हुई फराह खान
x
चाहे वो डांस शो हो या सिंगिंग शो. फराह खान बिग बॉस भी होस्ट कर चुकी हैं.

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने एक हफ्ते के अंदर कोरोना को मात (Farah Khan became Corona Negative) दे है. कुछ समय पहले फराह खान ने इसी कारण कॉमेडी शो से ब्रेक लिया है, जिसके बाद शो में फराह की जगह मीका सिंह (Mika Singh) नजर आए . हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर कर बताया कि अब वो कोरोना से मुक्त हो चुकी हैं.फराह खान (Farah Khan) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने क्यूट सा डॉग का वीडियो शेयर किया था. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- 'देखो, ये सबसे ज्यादा एक्साइटिड है कि iv की रिपोर्ट निगेटिव है. @smoochythepoochy'.

कोरोना पॉजिटिव होने से पहले हाल ही में उन्होंने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ एक डांस रियलिटी शो के लिए भी शूटिंग की थी. शो का ये एपिसोड बहुत ही धमाकेदार रहा था. जिसमें शिल्पा और फराह ने मिलकर खूब मस्ती की थी.
फराह ने कुछ दिन पहले ये पोस्ट शेयर किया था. फाइल फोटो




आपको बता दें कि फराह ने 1 सितंबर को इंस्टा स्टोरी पर कोरोना होने की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट लिखा था- 'मुझे आश्चर्य है कि ये इसलिए हुआ क्योंकि मैंने 'काला टीका' नहीं लगाया था. जबकि मैं वैक्सीन की दो डोज ले चुकी हूं. डबल वैक्सीन लगे हुए लोगों के साथ ही मैंने ज्यादातर काम भी किया है. फिर भी मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं. जिस किसी के भी संपर्क में मैं आई हूं मैंने सभी को जानकारी दे दी है. फिर भी किसी को बताना अगर मैं भूल गई हूं तो अपना टेस्ट करा लें. उम्मीद है जल्द रिकवर करूंगी'




फराह खान काफी सालों से टीवी पर नजर आ रही हैं. फराह खान कई रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं. चाहे वो डांस शो हो या सिंगिंग शो. फराह खान बिग बॉस भी होस्ट कर चुकी हैं.


Next Story