मनोरंजन

Farah Khan: फराह खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां मेनका ईरानी का निधन

Bharti Sahu 2
27 July 2024 12:55 AM GMT
Farah Khan: फराह खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां मेनका ईरानी का निधन
x
Farah Khan: बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। फराह खान की मां की मौत मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 26 जुलाई 2024 को मुंबई में ही फरहा खान की मां की मौत हो गई है। वह 79 वर्ष की थीं। मेनका ईरानी चाइल्ड आर्टिस्ट डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। उन्होंने 1963 में आई फिल्म 'बचपन' में बतौर एक्ट्रेस काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान के पिता सलीम खान भी नजर आए थे।
मौत से दो हफ्ते पहले ही फराह खान ने अपनी मां मेनका ईरानी का 79वां जन्मदिन मनाया था। फराह ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। फरहान ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं, खासकर मैं। लेकिन अब खुलासा हो गया है कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं। वह अब तक की सबसे मजबूत, सबसे बहादुर इंसान हैं। कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां।
Next Story