मनोरंजन
फराह खान ने गौरी खान के लिए किया स्पेशल बर्थडे पोस्ट, बोलीं- मां की ताकत किसी से कम नहीं
Rounak Dey
8 Oct 2021 12:46 PM IST

x
मैं दुआ करती हूं कि तुम्हें आज बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले।'
आज आर्यन खान (Aryan Khan) की मॉम गौरी खान (Gauri Khan birthday) का बर्थडे है। लेकिन जरा सोचिए, उस मां पर क्या बीत रही होगी, जिसका बेटा ड्रग्स मामले में फंसा हो और हवालात में बंद हो? ऐसे में फिर क्या ही जश्न और क्या ही पार्टी। लेकिन गौरी खान बेहद स्ट्रॉन्ग बनी हुई हैं और इस मुश्किल वक्त में वह शाहरुख (Shah Rukh Khan) के साथ भी डट कर खड़ी हैं। एक मां का ऐसा विश्वास और मजबूती देख उनकी दोस्त फराह खान भी हैरान हैं।
मशहूर कोरियॉग्रफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने 'मजबूती की इसी मिसाल' गौरी खान को उनके बर्थडे पर बधाई देते दी और कहा कि एक मां की दुआ पहाड़ों को हिला सकती है तो समंदर का सीना भी चीर सकती है।'
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम (Farah Khan Instagram) अकाउंट पर शाहरुख और गौरी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'एक मां में जितनी ताकत होती है, उतनी किसी और में नहीं। मां-बाप की प्रार्थना पहाड़ों को हिला सकती है और समंदर का सीना भी चीर सकती है। सबसे स्ट्रॉन्ग महिला और मां को हैपी बर्थडे। मैं दुआ करती हूं कि तुम्हें आज बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले।'
Next Story





