मनोरंजन

Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर की फोटोशूट में हॉट अवतार देख फैंस हैरान, कहा- 'आखिर दिखाना क्या...'

Neha Dani
18 Nov 2021 4:21 AM GMT
Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर की फोटोशूट में हॉट अवतार देख फैंस हैरान, कहा- आखिर दिखाना क्या...
x
'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अनिल आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अनिल की तरह ही उनकी बेटी यानी एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इंडस्ट्री की एक फेमस पर्सनैलिटी हैं। सोनम न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। वह अपनी फैशन के लिए हमेशा ही जानी जाती हैं। वहीं कई बार उन्हों अपने ड्रेसिंग के चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इसी बीच सोनम कपूर अपने एक बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई हैं। इस फोटोशूट में उनका हॉट अवतार देख फैंस हैरान हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां देखें तस्वीरें...







सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह वाकई काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि सोनम ने डीप नेक ब्रालेट पहना हुआ है। वहीं इस स्किन कलर के ब्रालेट में वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। सोनम ने अपने गले में एक बेहद ही अजीब सा नेक पीस पहना है जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। इस फोटोशूट में सोनम ने अपने बाल को ओपन कर रखा है। वहीं इस तस्वीर को जहां कई फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'क्या दिखाना चाहती हो आप...।'
वहीं सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।


Next Story