मनोरंजन

Rubina Dilaik को ब्लू बिकिनी में देख फैंस हुए मदहोश, यूजर ने लिखा- 'ओएमजी, हॉटनेस ओवरलोडेडट।'

Tara Tandi
4 July 2021 8:06 AM GMT
Rubina Dilaik को ब्लू बिकिनी में देख फैंस हुए मदहोश,  यूजर ने लिखा- ओएमजी, हॉटनेस ओवरलोडेडट।
x
'छोटी बहू' के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक सीरियल में ज्यादातर इंडियन लुक में दिखी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'छोटी बहू' के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक सीरियल में ज्यादातर इंडियन लुक में दिखी हैं। हालांकि सोशल मीडिया हो या उनकी निजी जिंदगी, रुबीना का वेस्टर्न अवतार भी उतना ही पॉपुलर हुआ है। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों को रूबरू करवाया।

रुबीना का बिकिनी अवतार
अब रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसे देखकर उनके चाहने वालों की सांसें थम गईं। फोटो में रुबीना ने स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है और पूल में उतर रही हैं। उनकी इस बिकिनी फोटो पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। करीब एक घंटे में ही तीन लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

छुट्टियों के लिए तरस रही
फोटो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'छुट्टियों के लिए तरस रही हूं। एक बीच, बिकिनी और कुछ तस्वीरें।' इसके साथ रुबीना ने बताया कि उनकी ये फोटो अभिनव शुक्ला ने खींची है।

फैंस का रिएक्शन

रुबीना का ये ग्लैम लुक फैंस को जबरदस्त पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा- 'ओएमजी, हॉटनेस ओवरलोडेडट।' एक अन्य ने लिखा- 'बस अभी मेरा फोन ब्लास्ट हो गया।' किसी ने उन्हें 'डीवा' कहा है तो किसी ने उन्हें 'क्वीन' बताया है।




रुबीना दिलैक टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। रुबीना ने 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया था। वह ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहीं। इस शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई।


Next Story