मनोरंजन

सुपरस्टार धनुष की सादगी के कायल हुए फैंस, जानें क्या किया ऐसा

jantaserishta.com
18 Sept 2023 12:42 PM IST
सुपरस्टार धनुष की सादगी के कायल हुए फैंस, जानें क्या किया ऐसा
x
असिस्टेंट की शादी में सिंपल कैजुअल में पहुंचे.
चेन्नई: साउथ स्टार धनुष अपने असिस्टेंट आनंद की शादी में शामिल हुए। इस दौरान उनकी सादगी देख हर कोई उनका कायल हो गया। वह सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने शर्ट, डेनिम पैंट और बेसबॉल कैप पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धनुष शादी समारोह में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह नवविवाहित जोड़े के साथ पोज देते हुए भी दिखाई दिए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, धनुष अगली बार अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित 'कैप्टन मिलर' में दिखाई देंगे, जिन्होंने पहले 'रॉकी' और 'सानी कायिधाम' जैसी फिल्में बनाई हैं। 'कैप्टन मिलर' में प्रियंका अरुल मोहन, शिव राजकुमार, निवेदिता सतीश और संदीप किशन भी हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड की बात करें तो, धनुष अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' में आनंद एल राय के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। दोनों इससे पहले 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' में साथ काम कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story