मनोरंजन

जाह्नवी कपूर के मोनोकनी लुक पर फिदा हुए फैंस, इतनी है ड्रेस की कीमत

jantaserishta.com
18 Jan 2022 2:44 PM IST
जाह्नवी कपूर के मोनोकनी लुक पर फिदा हुए फैंस, इतनी है ड्रेस की कीमत
x

जाह्नवी कपूर बी-टाउन की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिनका हर अंदाज फैंस के दिलों को घायल कर देता है. बिकिनी से लेकर सूट, साड़ी तक, जाह्नवी को फैंस हर लुक में पसंद करते हैं और उन्हें अपना बेशुमार प्यार देते हैं. जाह्नवी ने हाल ही में पूल साइड पर अपना वीकेंड एन्जॉय करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने फैंस के साथ स्किनकेयर के कुछ तरीके भी साझा किए थे.

वीकेंड पोस्ट में जाह्नवी ने दो अलग लुक में अपनी फोटोज शेयर कीं. एक लुक में जाह्नवी प्रिंटेड ब्रा के साथ सेमी ट्रांसपेरेंट व्हाइट शर्ट में नजर आईं, जबिक कुछ फोटो में वो पूल किनारे पिंक कट-आउट मोनोकनी में रिलैक्स करती हुई दिखाई दीं. जाह्नवी के मोनोकनी लुक पर उनके कई फैंस दिल हार गए. किसी ने जाह्नवी को सेक्सी बताया तो किसी ने गॉर्जियस ब्यूटी.
जाह्नवी की पिंक कट-आउट मोनोकनी अपने आप में ही इतनी स्टाइलिश है कि कई यूजर्स उनकी मोनोकनी के डिजाइन पर फिद हो गए हैं. जाह्नवी के फैंस एक्ट्रेस के स्टाइल स्टेटमेंट के तो हमेशा से ही दीवाने रहे हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस की स्टाइलिश मोनोकनी पर भी फैंस का दिल आ गया है.
आपको भी अगर जाह्नवी की मोनोकी काफी अलग और स्टाइलिश लग रही है और आप जाह्नवी की तरह ऐसी स्टाइलिश मोनोकनी पहनकर एक सेक्सी डीवा लगना चाहती हैं तो आप इसे ऑनलाइन खरीद सकती हैं. जाह्नवी की यह मोनोकनी ब्लैक, व्हाइट समेत कई अलग-अलग कलर्स में मिल जाएगी. इसकी कीमत ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर $265 है, जो इंडियन प्राइज के हिसाब से आपको 19,721 रुपये में मिलेगी.
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पहली बार अपने पिता बोनी कपूर संग फिल्म मिली में काम कर रही हैं. बोनी ने जाह्नवी की नई फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इसके अलावा जाह्नवी, फिल्म 'गुड लक जैरी' और 'तख्त' में भी नजर आएंगी.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story