मनोरंजन

न्यासा देवगन के अंदाज पर फिदा हुए फैन, दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल

Rani Sahu
26 Dec 2021 1:12 PM GMT
न्यासा देवगन के अंदाज पर फिदा हुए फैन, दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल
x
बॉलिवड इंडस्ट्री के स्टार कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अभी अपनी पढ़ाई कर रही हैं

बॉलिवड इंडस्ट्री के स्टार कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अभी अपनी पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। न्यासा देवगन के फैन पेज से कुछ तस्वीरें (Nysa Devgn Photos) एक बार फिर शेयर की गई हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

न्यासा देवगन के नाम से इंस्टाग्राम पर बने फैन पेज ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। न्यासा देवगन ने रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। वह उनके दोस्त तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट भी कर रहे हैं।
18 साल की न्यासा देवगन इस समय स्विट्जरलैंड में अपनी इंटरनैशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले वह तीन साल के लिए सिंगापुर में पढ़ाई कर रही थीं। मुंबई में स्कूलिंग पूरी करने के बाद वह सिंगापुर गई थीं।
न्यासा देवगन अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि, उन पर इस बात कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, न्यासा देवगन के फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर उनकी मां काजोल साफ इनकार कर चुकी हैं कि उनकी बेटी का फिल्मों में ऐक्टिंग करने का कोई इरादा नहीं है।


Next Story