मनोरंजन
फैंस का इंतजार होने वाला है खत्म, Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट हुई कंफर्म
Rounak Dey
27 Nov 2021 10:11 AM IST

x
वहीं कोरोना महामारी के कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरी होने में वक्त लगा है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक तरफ अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं को दूसरी ओर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज की, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी खुशी की खबर सामने आई है।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज की तारीख अब तक कई बार बदल चुकी है। फैंस भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। ऐसे में फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म की नई तारीख सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की आधिरकारिक तौर पर पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन करण जौहर और फिल्म के बाकी मेकर्स ने मिलकर फिल्म को इस दिन पर्दे पर पेश करने का फैसला लिया है।
जैसा की सभी जानते हैं, उस समय गणेण चतुर्थी है। ऐसे में फिल्म को इस त्योहार पर मिली छुट्टियों का फायदा मिलेगा। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन के भी अहम किरदार होंगे। यह एक मेगा बजट फिल्म है और पैन इंडिया फिल्म है जो कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि, इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 बताई गई थी।
हालांकि, गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर के बीच क्लैश होने के बाद फिल्म की तारीख बदल दी गई है। वहीं कोरोना महामारी के कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरी होने में वक्त लगा है।
Next Story





