मनोरंजन

फैंस ने किया मलाइका अरोड़ा को कपड़े डोनेट करने की बात, इस लुक में फिर हुईं ट्रोल

Admin2
6 Aug 2021 9:52 AM GMT
फैंस ने किया मलाइका अरोड़ा को कपड़े डोनेट करने की बात, इस लुक में फिर हुईं ट्रोल
x

मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री फिटेस्ट ऐक्ट्रेसस में से हैं। वह नए फैशन ट्रेंड सेट करती हैं। हालांकि उन्हें ट्रोल भी काफी किया जाता है। मलाइका अरोड़ा जब भी आउटिंग पर होती हैं, पपराजी के कैमरों से बच नहीं पातीं। शायद यही वजह है कि उन्हें ट्रोल्स का निशाना भी काफी ज्यादा बनना पड़ता है। रीसेंटली उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें वह शॉर्ट्स के साथ नियॉन कोट में दिख रही हैं। मलाइका काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। उन्होंने कोट को शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है।

मलाइका की ये तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग ट्रोलिंग कर रहे हैं। पपराजी वरिंदर चावला के इंस्टा पर मलाइका का वीडियो है। इस पर एक फॉलोइर ने लिखा है, मलाइका को कुछ कपड़े डोनेट कर दो। एक और यूजर ने लिखा है, इतना पैसा होने के बाद भी कपड़े नहीं ले सकती। वहीं कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटेस्ट ऐक्ट्रेसस में से हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने खूबसूरत फोटोशूट्स शेयर करती हैं। मलाइका फिटनेस कॉन्शस हैं और अपने फैंस के लिए योग के वीडियो भी पोस्ट करती हैं।








Next Story