मनोरंजन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवांगी जोशी का बॉक्सर अवतार देख फैंस हुए हैरान

Triveni
15 Jan 2021 6:33 AM GMT
ये रिश्ता क्या कहलाता है की शिवांगी जोशी का बॉक्सर अवतार देख फैंस हुए हैरान
x
स्टार प्लस ने कुछ देर पहले ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो रिलीज किया है,

जनता से रिश्ता वेबडेसक | स्टार प्लस (Star Plus) ने कुछ देर पहले ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kelhata Hai) का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) उर्फ नायरा (Naira) एकदम अलग अवतार में दिख रही हैं। शिवांगी जोशी का ये नया अवतार देखकर फैंस सांतवे आसमान पर पहुंच गए हैं और लगातार ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं। शिवांगी जोशी के फैंस लगातार #NairaIsBack हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब शो देखने में डबल मजा आएगा क्योंकि उनकी पसंदीदा अदाकारा की रीएंट्री हो गई है। Also Read - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Promo: बॉक्सर बनकर कार्तिक की जिंदगी में दोबारा लौटी नायरा, देखें वीडियो

एक फैन ने ट्वीट में लिखा है, 'नायरा का नया लुक कमाल का है। मैं तो अभी से एक्साइटेड हूं। मैं ये रिश्ता देखने के लिए उत्साहित हूं। नायरा बॉक्सर के अवतार में कितनी अलग लग रही है।' तो वहीं दूसरी फैन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो कितना शानदार है। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान आने वाले दिनों में धमाल मचा देंगे। मैं दोबारा कायरा की केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हूं।' आप फैंस के द्वारा किए जा रहे ट्वीट्स नीचे देख सकते हैं

शिवांगी जोशी का लेटेस्ट अवतार देखकर एक बात तो साफ है कि उनके फैंस काफी खुश हैं। शिवांगी जोशी की रीएंट्री से ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। साल 2021 में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने शानदार शुरूआत की है। टीआरपी लिस्ट में इस शो की वापसी हो चुकी है और शिवांगी जोशी के नए अवतार से यह शो पहले पायदान पर भी पहुंच सकता है। वैसे आपको शिवांगी जोशी उर्फ नायरा का नया अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


Next Story