मनोरंजन

ईशा देओल के बदले लुक से हैरान हुए फैंस

Mohammed Raziq
21 April 2024 6:37 PM IST
ईशा देओल के बदले लुक से हैरान हुए फैंस
x
मुंबई : ईशा देओल आजकल एक्टिंग की दुनिया में ना के बराबर एक्टिव हैं। ईशा इन दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रचार में बिजी हैं। वहां से उनकी मां एक्ट्रेस हेमा मालिनी भाजपा की सांसद हैं और एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रही हैं। हेमा के प्रचार के लिए उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना देओल मथुरा पहुंची हैं। उन्होंने कान्हा की नगरी में सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए।
फिर बाद में ईशा ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। मथुरा से ईशा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें फैंस उन्हें देख थोड़ा हैरान हो रहे हैं। उन्हें ईशा का लुक कुछ बदला-बदला लग रहा है। जैसे ही ईशा का वीडियो सामने आया, वैसे ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ नेटिजंस का दावा है कि ईशा ने शायद ‘लिप फिलर्स’ कराए हैं इसलिए वह अलग नजर आ रही हैं। फैंस ने नोटिस किया कि कैसे उनके लिप्स पहले से थोड़े सूजे हुए लग रहे हैं।

ईशा ट्रेडिशनल अवतार में मथुरा पहुंचीं। उन्होंने सूट पहना था और माथे पर बिंदी लगाई थी। बता दें कि ईशा ने कुछ समय पहले ही बिजनेसमैन भरत तख्तानी से तलाक की घोषणा की थी। कपल ने शादी के करीब 12 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। तलाक किस वजह से लिया है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। ईशा (42) के दो बेटियां राध्या और मिराया हैं।
Next Story