मनोरंजन

फैंस हैरान! नोरा फतेही के पोस्ट से मची खलबली, कहा- लूंगी बदला..क्योंकि...

jantaserishta.com
30 Jan 2021 10:07 AM IST
फैंस हैरान! नोरा फतेही के पोस्ट से मची खलबली, कहा- लूंगी बदला..क्योंकि...
x

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस स्किल्स के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनपर फिल्माए गए गाने करोड़ों व्यूज़ लेकर आते हैं.डान्सिंग क्वीन नोरा फतेही(Nora Fatehi) किसी से बदला लेना चाहती हैं. लेकिन आखिर वो है कौन और बदला लेना क्यो है. ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा है. हर कोई हैरान है परेशान भी है. कि आखिकार नोरा को अचानक हो क्या गया है. अगर आपको ये सारा मामला समझ नहीं आ रहा है तो हम आपको समझाते हैं. दरअसल, हुआ ये है कि नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक अजीबों गरीब पोस्ट की जिसको लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं तो कयास भी लगाए जा रहे हैं. आइए डिटेल में आपको समझाते हैं कि आखिर माजरा है क्या.

नोरा फतेही ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ लिखा. लेकिन जो उन्होंने लिखा है वो सुर्खियों में बना हुआ है. उन्होंने लिखा कि वो पश्चाताप से ज्यादा बदले को पसंद करती हैं और यकीन मानिए ये होगा जरुर. बस इन दो लाइनों से वो फैंस को क्या हिंट देना चाह रही थीं ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा है. लेकिन अपनी अपनी तरफ से हर कोई कयास लगा रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही कि नोरा को किससे और क्यों बदला लेने की जरुरत आन पड़ी है.
नोरा फतेही विदेशी मॉडल हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से वो भारत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. यूं तो नोरा ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरी थी. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा कामयाबी और शोहरत मिली 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते से जिसमें उन्होंने दिलबर गाने से लोगों को ऐसा दीवान बनाया कि आज तक लोग उसके नशे में चूर है. इसके अलावा स्त्री फिल्म में कमरिया और साकी साकी गाना भी नोका का काफी हिट हुआ था. नोरा खासतौर से अपनी बेहतरीन डान्सिंग के लिए ही जानी जाती हैं. आने वाले दिनों में वो भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया में नज़र आने वाली हैं जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story