मनोरंजन

फैंस SHOCKED: एक्ट्रेस कटरीना ने छुए अक्षय कुमार के पैर, वीड‍ियो में देखें इसकी पीछे की वजह

jantaserishta.com
8 Nov 2021 11:05 AM IST
फैंस SHOCKED: एक्ट्रेस कटरीना ने छुए अक्षय कुमार के पैर, वीड‍ियो में देखें इसकी पीछे की वजह
x

नई द‍िल्ली: कटरीना कैफ और अक्षय कुमार अपनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं. दोनों हाल ही में द कप‍िल शर्मा शो में इसी सिलसिले में पहुंचे जहां, जोक्स और डांस परफॉर्मेंस ने शो का एंटरटेनमेंट लेवल ही बढ़ा दिया. इस मस्ती मजाक के माहौल में एक पल ऐसा भी देखने को मिला जब कटरीना ने अपने को-स्टार अक्षय के पैर छुए.

दरअसल, शो में एंट्री के बाद कटरीना ने सभी को ग्रीट किया लेक‍िन वे अक्षय को भूल गईं. इसपर अक्षय कटरीना की टांग खींचते हुए कहते हैं- 'आप लोगों ने एक बात नोट की होगी कटरीना जैसे ही शो में आईं उन्होंने सभी को हैलो बोला, मुझसे मिली ही नहीं, ये है सीन‍ियर्स की इज्जत'. कटरीना भी दो कदम आगे निकलीं. उन्होंने अक्षय की हां में हां मिलाते हुए उन्हें हैलो-हाय नहीं बल्क‍ि भारतीय संस्कारों के अनुसार सीधे उनके पैर छूए.
अक्षय को ग्रीट करने का कटरीना का यह तरीका देख अर्चना पूरन सिंह समेत वहां बैठे सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. इस मस्ती की भीड़ में कटरीना और अक्षय ने शो में डांस परफॉर्म भी किया. द कप‍िल शर्मा शो में अक्षय कुमार ने कप‍िल शर्मा की भी खूब चुटकी ली थी. उन्होंने कप‍िल से कहा मैं तेरे शो में आता हूं तो पैसे नहीं लेता, तू भी मेरी फिल्म में बिना पैसे के आ जा.
फिल्म सूर्यवंशी की बात करें तो यह फिल्म 5 नवंबर को थ‍िएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिट‍िक्स का अच्छा रिव्यू नहीं मिला है पर कमर्श‍ियली फिल्म अच्छी कमाई कर रही है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story