मनोरंजन

एक्ट्रेस कृति सेनन को सफेद ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में देख फैंस, बोले- 'परम सुंदरी'

Kunti Dhruw
9 Feb 2022 6:30 PM GMT
एक्ट्रेस कृति सेनन को सफेद ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में देख फैंस, बोले- परम सुंदरी
x
कृति सेनन अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो रही,

नई दिल्ली, कृति सेनन अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो रही, फिल्म बच्चन पांडेय के साथ लौट रही हैं। इस फिल्म में कृति एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ रीयूनाइट हुई हैं। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, मगर उससे पहले परम सुंदरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है। कृति के फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कृति सफेद रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए हैं, जो हाई स्लिट भी है। कृति की इन तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किये हैं और उनकी तारीफ की है।

कृति के सिजलिंग अंदाज को देखकर फैंस कमेंट में उन्हें परम सुंदरी कह रहे हैं। खासकर कृति की टोन्ड फिजीक फैंस को खूब प्रभावित कर रही है। कई फैंस ने इमोजी के जरिए अपने जज्बात जाहिर किये। किसी ने उन्हें हॉट कहा तो किसी ने गॉर्जस। कोई कृति के बालों में खोया है तो कोई उनकी आंखों में डूबा है।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा- कड़क। वहीं, कृति के कुछ फैन बच्चन साहब के कमेंट को मिस कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि हमारी जान लेना बंद कर दो। कुछ फैंस ने मजाक भी किया और कृति की ड्रेस की सफेदी की चमकार की तारीफ करते हुए पूछा, कौन सा साबुन इस्तेमाल करती हैं। कृति ने यह ड्रेस द कपिल शर्मा शो के लिए चुनी है, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ, अहान शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला और वर्धा नाडियाडवाला के साथ नजर आने वाली हैं।

बता दें, 2021 में कृति सेनन की दो फिल्में आयी थीं और दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीं। मिमी नेटफ्लिक्स पर आयी थी। इस फिल्म में कृति के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। वहीं, उनका परम सुंदरी गाना सुपर हिट रहा था। हम दो हमारे दो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में कृति की आखिरी फिल्म पानीपत है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। 2022 में कृति की पहली रिलीज फिल्म बच्चन पांडेय है, जो सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा आदिपुरुष, शहजादा, भेड़िया और गणपत पार्ट में कृति लीड रोल में नजर आएंगी।
Next Story