मनोरंजन

आयशा सिंह पर प्यार लुटाने सेट पर पहुंच गए फैंस, मिलने के लिए लगा लोगों का जमावड़ा

Rounak Dey
4 Nov 2022 4:17 AM GMT
आयशा सिंह पर प्यार लुटाने सेट पर पहुंच गए फैंस, मिलने के लिए लगा लोगों का जमावड़ा
x
फोटोज में उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीवी के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी धूम मचाई हुई है। शो ने लोगों का खूब दिल जीता है। यूं तो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar eiin) में नील भट्ट, आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा बतौर लीड कलाकार नजर आ रहे हैं, लेकिन इन सबमें से इन दिनों आयशा सिंह की फैन-फॉलोइंग कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है। हाल ही में आयशा सिंह से मिलने उनके फैंस सेट पर भी पहुंच गए और एक्ट्रेस को ढेर सारे तोहफे भी दिए। आयशा सिंह की इससे जुड़े तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं आयशा सिंह की सेट से वायरल हुई इन फोटोज पर-

फैंस के साथ पोज देती नजर आईं आयशा सिंह (Ayesha Singh)
आयशा सिंह अपनी तस्वीरों में फैंस के साथ पोज देती दिखाई दीं। फैंस से मिलकर 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस के चेहरे पर भी खुशी देखने लायक रही।
आयशा सिंह (Ayesha Singh) से मिलने के लिए लगा लोगों का जमावड़ा
आयशा सिंह से मिलने के लिए 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर फैंस का जमावड़ा लग गया। हर कोई उन्हें घेरकर खड़ा दिखाई दिया। वहीं एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के बीच खुश दिखाई दीं।

फैंस के साथ सेल्फी लते दिखीं 'गुम है किसी के प्यार में' की सई
'गुम है किसी के प्यार में' की सई यानी आयशा सिंह कई तस्वीरों में फैंस के साथ सेल्फी भी लेती नजर आईं। फोटोज में आयशा सिंह की सादगी देखकर फैंस ने भी उनकी खूब तारीफें कीं।

आयशा सिंह (Ayesha Singh) के लिए ढेर सारे तोहफे लेकर पहुंचे फैंस
आयशा सिंह से मुलाकात करने के साथ-साथ फैंस उनके लिए ढेर सारे तोहफे भी लेकर आए थे। एक्ट्रेस अपने हाथ में गिफ्ट लिये नजर आईं। फोटोज में उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी।

Next Story