मनोरंजन

फैंस ने लाइगर ट्रेलर लॉन्च पर विजय देवरकोंडा का 75 फीट ऊंचा कट आउट लगाया, देखें फोटो

Neha Dani
21 July 2022 7:51 AM GMT
फैंस ने लाइगर ट्रेलर लॉन्च पर विजय देवरकोंडा का 75 फीट ऊंचा कट आउट लगाया, देखें फोटो
x
विज य देवरकोंडा के इतने बड़े कट आउट को फैंस ने दूध से नहलाया और साथ में मालाएं भी पहनाईं।

किसी जमाने में जो 'थलाइवा' रजनीकांत के लिए देखने को मिलता था, वह अब फैंस ने एक्टर विजय देवरकोंडा के लिए कर दिखाया है। लोग कभी रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने पर उनके लंबे-चौड़े कटआउट को मालाएं पहनाते और दूध से नहलाते थे। कुछ ऐसा ही अब तेलुगू सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा के लिए देखने को मिला। विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर 21 जुलाई को लॉन्च किया है। इस मौके पर फैंस ने विजय देवरकोंडा का 75 फीट ऊंचा कट आउट लगाया। यही नहीं लोगों ने उस कट आउट को दूध से भी नहला दिया।





पिछले साल यानी 2021 में जब 'लाइगर' का पोस्टर रिलीज किया गया था तब भी फैंस ने उसे दूध से नहलाया था और आरती उतारी थी। फैंस ने तब Vijay Deverakonda के लिए दीवानगी की सारी हदें पार कर दी थीं। अब उन्होंने Liger Trailer Launch के लिए हैदराबाद के एक थिएटर के बाहर फैंस ने विजय देवरकोंडा का 75फीट ऊंचा कट आउट लगाया। इस कट आउट में विजय देवरकोंडा तिरंगे को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। यह कट आउट एक्टर के 'लाइगर' के एक सीन से बनाया गया। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एमए किक बॉक्सर के रोल में हैं।

'लाइगर' 25 अगस्त को रिलीज होगी। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे इस फिल्म के जरिए तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। Liger में 'बाहुबली' की शिवगामी यानी राम्या कृष्णन भी हैं। विजय देवरकोंडा के इतने बड़े कट आउट को फैंस ने दूध से नहलाया और साथ में मालाएं भी पहनाईं।

Next Story